Advertisement
28 July 2018

महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी 33 की मौत, मोदी और राहुल ने जताया दुख

ani

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक बस महाबलेश्वर जाने के दौरान 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। महाराष्ट्र सरकार ने हासदे में मारे गए लोगों को परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। देर शाम तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। 

जिले के कलेक्टर विजय सू्र्यवंशी ने मरने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बस पर कोंकण इलाके के एक कृषि विश्वविद्यालय के लोग सवार थे। यह बस पोलाडपुर शहर के निकट अंबनेली घाट में पहाड़ पर बनी सड़क से दोपरह करीब 12.30 बजे फिसल कर काई में गिर गई। घटना स्थल मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर है।

पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि सभी यात्री पिकनिक मनाने के लिए सतारा जिले के हिल स्टेशन महाबलेश्वर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एक मोड़ आने पर बस से ड्राइवर का नियंत्रण खत्म हो गया और वह खाई में जा गिरी। बस पर सवार सभी यात्री कोंकण कृषि विद्यापीठ, दापोली के कर्मचारी थे।

Advertisement

इस दुर्घटना में बस पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है। लोगों के शव इसमें फंसे हुए है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य चलाया जा रहा है। यह हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग विद्यापीठ के कृषि विभाग में काम करते थे।

इस हादसे की जानकारी पहले स्थानीय लोगों को हुई। इन लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद एनडीआरएफ को जब दुर्धटना की जानकारी मिली तो उसकी टीम राहत कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharashtra, 30 people, died, bus, fell down, mountain
OUTLOOK 28 July, 2018
Advertisement