Advertisement
31 January 2018

सीबीआइ ने तस्करों के मददगार बीएसएफ कमांडेंट को गिरफ्तार किया

google

सीबीआइ ने तस्करों के मददगार बीएएसएफ कमांडेंट जिबू डी मैथ्यू को केरल के अलपुझा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया है। मैथ्यू के पास से 47 लाख रुपये नकद भी मिले हैं। यह राशि 45 लाख रुपये भी बताई जा रही है।


सीबीआइ सूत्रों ने ऩई दिल्ली में बताया कि मैथ्यू की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह शालीमार बाग एक्सप्रेस से अलपुझा रेलवे स्टेशन पर उतरा। बीएएसएफ के 83वीं बटालियन में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात कमांडेंट मैथ्यू पर तस्करों से रिश्वत लेने का आरोप है। कहा जा रहा है कि जो राशि बरामद हुई है वह तस्करों से ही ली गई है।

Advertisement

गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के मामले के तहत की गई है। सूत्रों ने जांच जारी रहने की वजह से ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया। लेकिन इतना बताया कि नकद कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।

TAGS: cbiI, arrested, bsf, commandant, alappuzha, Jibu D Mathew, Indo-Bangla, border
OUTLOOK 31 January, 2018
Advertisement