Advertisement
11 November 2018

पोंजी स्कीम घोटाला: 600 करोड़ के घोटाले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार, 24 तक रहेंगे हिरासत में

File Photo

कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं खनन उद्योगपति जी जर्नादन रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेड्डी को बेंगलुरु से सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने एंबिडेंट ग्रुुप रिश्वत मामले (पोंजी स्कीम धोखाधड़ी) में गिरफ्तार किया। केंद्रीय अपराध शाखा ने फरार चल रहे खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी को 11 नवंबर तक पेश होने का शुक्रवार को नोटिस जारी किया। इस नोटिस से एक दिन पहले ही रेड्डी के बेल्लारी स्थित आवास पर छापेमारी हुई थी। 600 करोड़ रुपये के इस हेरफेर में वे 24 नवंबर तक  न्यायायिक हिरासत (जेल) में रहेंगे। इसके अलावा उनकी फर्म पर 1.86 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

दो दिन चली पूछताछ

रेड्डी शनिवार को पोंजी धोखाधड़ी के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुए और उन्होंने आरोपों को ‘राजनीतिक साजिश’ करार दिया। रेड्डी अपने वकीलों के साथ कार से केंद्रीय अपराध शाखा कार्यालय पहुंचे थे जिसके बाद शनिवार रात करीब ढाई बजे तक उनसे पूछताछ की गई। रेड्डी ने रात क्राइम ब्रांच के वेटिंग रूम में ही रात गुजारी। इसके बाद रविवार सुबह 9 बजे से उनसे पूछताछ दोबारा शुरू हुई। पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

रेड्डी ने जारी किया था वीडियो संदेश

इससे पहले उन्होंने किसी अज्ञात स्थान से वीडियो जारी कर कहा था कि वह केंद्रीय अपराध शाखा के सामने पेश होंगे। अपने वीडियो संदेश में रेड्डी ने कहा था कि वह भाग नहीं रहे हैं और शहर में ही हैं। उन्हें भागने की कोई जरूरत भी नहीं है। टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित संदेश में उन्होंने कहा था, ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। पुलिस के पास यह साबित करने के लिए एक भी सबूत नहीं है कि मैं गलत हूं। वह मीडिया को गुमराह कर रही है।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Central Crime Branch, G Janardhan Reddy, Ambident Group, bribery case
OUTLOOK 11 November, 2018
Advertisement