Advertisement
05 March 2015

चौटाला पिता-पुत्र की सजा बरकरार

चौटाला पिता-पुत्र की सजा बरकरार | गूगल

गुरुवार को न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने शेर सिंह बडशामी और दो अन्य आईएएस अधिकारियों विद्याधर और संजीव कुमार की भी 10 साल कैद की सजा बरकरार रखते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को कलंकित कर दिया और भ्रष्टाचार करके इस प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाया है। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि दोषियों ने दूसरे लोक सेवकों के मूल्यों के मापदंडों को चुनौती दी और अन्य पर भी इसमें शामिल होने के लिए दबाव डाला। उच्च न्यायालय ने शेष 50 दोषियों को भी दो-दो साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने अपने सामने लंबित सभी जमानत आवेदनों का भी निपटान करते हुए इन लोगों को आत्मसमर्पण करने के निर्देश जारी किए।

TAGS: चौटाला, ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, सजा
OUTLOOK 05 March, 2015
Advertisement