Advertisement
28 December 2018

मुंबई में इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी आग, 4 बुजुर्गों सहित 5 की मौत, 2 घायल

मुंबई के चेंबूर में तिलकनगर स्थित सरगम सोसायटी की 14वीं मंजिल पर आग लग गई। इस दुर्घटना में 4 बुजुर्गों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो जख्मी हुए। इनमें एक दमकलकर्मी भी शामिल है। आग गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे लगी। रात करीब एक बजे दमकल की आठ गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि 16 मंजिला भवन में आग लगी है। मुंबई दमकल विभाग राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।  उन्होंने कहा, दमकल विभाग को शाम सात बजकर 51 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। तुरंत हमारा अग्निशमन दस्ता और एम्बुलेंस मौके पर रवाना हो गए।

इनकी हुई मौत

Advertisement

सुनीता जोशी (72 साल ), बालचंद्र जोशी (72 साल), सुमन  श्रीनिवास जोशी (83 साल), सरला सुरेश गांगर (52 साल) और लक्ष्मीबेन प्रेमजी गांगर (83 साल) की मौत हो गई। 86 साल के श्रीनिवास जोशी और फायरमैन छगन सिंह (28 साल) को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह, हो चुकी हैं कई घटनाएं

अनुमान है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। बीते कुछ दिनों में मुंबई में आग लगने की कई घटनाएं हुईं हैं। 23 दिसंबर को कांदिवली में एक गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले अंधेरी इलाके में एक अस्पताल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chembur, Mumbai, Fire, 14th floor, Sargam Society, near Ganesh Garden, Tilak Nagar
OUTLOOK 28 December, 2018
Advertisement