Advertisement
18 August 2023

हिमाचल में भूस्खलन: छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सीएम बघेल ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के लिए 11 करोड़ रुपये सहायता राशि के तौर पर देने की घोषणा की है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही के बीच लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक आपदा आई है, ऐसे में सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ हैं। अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बातचीत की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी।

Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘‘ पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति बहाल होने के लिए कार्य करेंगे।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chhattisgarh CM, Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel, announces Rs 11 crore, Rain-ravaged Himachal Pradesh
OUTLOOK 18 August, 2023
Advertisement