Advertisement
09 February 2025

छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, दो सुरक्षाकर्मियों ने भी गंवाई जान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई तथा कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’

Advertisement

बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड़ जारी है। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है।

TAGS: Chhattisgarh, Major operation, security forces, Bijapur, encounter, search operation continues, 31 Naxalites killed
OUTLOOK 09 February, 2025
Advertisement