Advertisement
22 June 2018

उचित स्तर पर पर राजनीतिक बैठकों की पुष्टि नहीं होने पर ममता ने रद्द किया चीन दौरा

आखिरी समय में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रद्द किया चीन दौरा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना चीन दौरा आखिरी समय में रद्द कर दिया है। उन्हें शुक्रवार को ही एक सप्ताह के लिए चीन जाना था। राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार ने  उचित स्तर पर राजनीतिक बैठकों की पुष्टि नहीं की इसी कारण यह दौरा रद्द किया गया। उन्होंने कहा कि दौरा रद्द किए जाने की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दे दी गई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कहा कि चीन में भारत के राजदूत ने उन्हें जानकारी दी कि उन्हें वहां उचित स्तर पर राजनीतिक बैठकों की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनका वहां एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने का कोई मतलब नहीं रह जाता। हालांकि उन्होंने दोनों देशों के बीच आने वाले दिनों में मित्रता जारी रहने की उम्मीद जताई। ममता ने कहा कि दोनों देशों के हितों के लिए यह जरूरी है कि यह और मजबूत हो।ममता के साथ वित्त मंत्री अमित मित्रा के अलावा राज्य के कई उद्योगपति भी जाने वाले थे। इस दौरे के दौरान वह बीजिंग और शंघाई भी जाने वालीं थी।

TAGS: West Bengal, Chief Minister, Mamata Banerjee, cancelled, China.
OUTLOOK 22 June, 2018
Advertisement