Advertisement
03 August 2016

अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया

अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया | google

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों में तंगा ब्यालिन, राजेश टाचो, नबाम रेबिया, होनचुन नगांदम, वांगकी लोवांग, कामलुंग मोसांग, तपांग तालोह, कुमार वाई, तकाम पारिओ और जोमदे केना।

उप मुख्यमंंत्री चोवना मेन, विधानसभा अध्यक्ष तेनजिंग नोबुुर थोंगदोक, लोकसभा सांसद निनोंग एरिंग, पूर्व मुख्यमंत्राी नबाम तुकी, पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नौकरशाह तथा पुलिस अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

खांडू ने 17 जुलाई को प्रदेश के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह तुरंत नहीं हो सका क्योंकि त्रिपुरा का प्रभार संभाल रहे राज्यपाल उस दौरान प्रदेश में मौजूद नहीं थे।

TAGS: अरूणाचल प्रदेश, मुख्यमंत्री, पेमा खांडू, नए मंत्री, कैबिनेट, राज्‍यपाल, तथागत रॉय, शपथ, मंत्रिमंडल, minister, arunachal pradesh, chief minister, pema khandu, cabinet, expansion
OUTLOOK 03 August, 2016
Advertisement