Advertisement
31 March 2018

चीन ने अरुणाचल में बनाए पीएलए के कैंप

चीन ने एक बार फिर भारत को उकसाने वाली हरकतें की है। उसने अरुणाचल प्रदेश के एक हिस्से में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। राज्य के किबिथु की दूसरी ओर टाटू में चीन ने कई ढांचे तैयार कर लिए हैं। इनमें चीनी सेना (पीएलए) के कैंप और घर भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इनसे जुड़ी कई तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में चीनी निर्माण को साफ तौर पर देखा जा सकता है।


एनएआइ एक अन्य तस्वीर में यह भी दिखाया गया है कि चीन ने किस तरह से टाटू में दूरसंचार टावर खड़े कर लिए हैं। इसके साथ ऐसे पोस्ट भी बनाए हैं जहां से वे सर्विलांस उपकरणों के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement


इससे पहले भूटान के दावे वाले क्षेत्र डोकलाम में भारतीय सेना द्वारा चीन के निर्माण कार्य को रोकने की वजह से पिछले साल जून में दोनों सेनाएं एक-दूसरे के आमने-सामने आ गई थीं। डोकलाम भारतीय सीमा के काफी नजदीक है, जो इसके पूर्वोत्तर भाग को देश के बाकी हिस्से से जोड़ता है। यह गतिरोध 73 दिनों के बाद 28 अगस्त को समाप्त हुआ था।

गौरतलब है कि भारत-चीन के बीच लंबी सीमा तीन क्षेत्रों में विभक्त है। पश्चिमी क्षेत्र लद्दाख और अक्साई चीन के बीच है, मध्य क्षेत्र उत्तराखंड और तिब्बत के बीच है और पूर्वी क्षेत्र तिब्बत को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से अगल करता है।

TAGS: China, built, pla, camp, arunachal, pradesh
OUTLOOK 31 March, 2018
Advertisement