Advertisement
13 September 2015

कश्मीर: पहली मैराथन में हुड़दंग, छेड़छाड़, 12 गिरफ्तार

google

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में सुरक्षा बलों और वहां कुछ युवकों के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान काफी हुड़दंग मचा और कुछ लोगों ने पाकिस्तान के झंडे भी फहराए। सत्तारूढ़ पीडीपी ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने महिला धावकों से बदसलूकी और छेड़छाड़ की जिससे बवाल खड़ा हो गया। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ से रोके जाने पर युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सुरक्षा बलों पर पथराव किया। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पुलिस वालों ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

हजरतबल में कश्मीर विश्वविद्यालय से आज सुबह में 21 किलोमीटर लंबी हाफ मैराथन को झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह मैराथन डल झील के किनारे फोरशोर रोड से होकर गुजरने वाली थी। श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया था। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भी इस समारोह में भाग लेने वाले था। लेकिन बेकाबू हालात को देखते हुए बाद में उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। उमर ने ट्विटर पर लिखा कि डल झील को बचाने की मुहिम में राजनीति आड़े आ गई।

 

Advertisement

 

 

TAGS: कश्मीर, हाफ मैराथन, झड़प, छेड़छाड़, पुलिस
OUTLOOK 13 September, 2015
Advertisement