Advertisement
25 July 2022

सीएम योगी ने यात्रा मार्ग का किया हवाई सर्वेक्षण, कांवड़ियों पर कराई गई पुष्प वर्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गाजियाबाद, मेरठ, बागपत तथा मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। जनपद मेरठ में जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रियों पर हैलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा करायी गयी।

ज्ञातव्य है कि पवित्र श्रावण माह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों तथा मार्गाें पर श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्राएं निकाली जाती हैं। इस वर्ष विगत 14 जुलाई से श्रावण मास प्रारम्भ हो गया है। राज्य के अनेक स्थानों पर कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को पूर्व में विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत दिए गये थे। इसके क्रम में जनपदों में किये गये प्रबन्धों के सन्दर्भ में उन्होंने 04 जनपदों का हवाई सर्वेक्षण किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 25 July, 2022
Advertisement