Advertisement
23 January 2016

पंजाब, हरियाणा कड़ाके की ठंड की चपेट में

गूगल

दोनों राज्यों के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे कई डिग्री सेल्सियस गिर गया। आज अल सुबह इलाके में कोहरा छाया रहा, जिसके चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और हवाई, रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कंपकंपाती शीतलहर चली और यहां का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

 

चंडीगढ़ में दिन के दौरान भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली, क्योंकि शीतलहर ने अधिकतम तापमान को भी सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 13.7 डिग्री सेल्सियस कर दिया। पिछले एक सप्ताह से पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान में भी भारी कमी आई है, जिसके कारण वर्तमान में चल रही शीतलहर और बढ़ गई है।

Advertisement

 

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वहां पर दिन का तापमान कल 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल में न्यूतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और करनाल में तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ठंड, कोहरा
OUTLOOK 23 January, 2016
Advertisement