Advertisement
12 May 2017

उत्तर प्रदेश के संभल में सांप्रदायिक तनाव, कई घरों में आगजनी और लूटपाट

GOOGLE

जानकारी के अनुसार सांप्रदायिक हिंसा उस समय शुरू हुई जब खबर फैली कि एक समुदाय का लड़का दूसरे समुदाय की शादीशुदा लड़की को भगाकर ले गया। बताया जा रहा है कि 9 मई को गांव में यह खबर फैलते ही गांव में तनाव बढ़ गया। फिर कल रात संभल के गुन्नौर क्षेत्र के नंदरौली गांव में कई घरों में आगजनी लूटपाट की गई।

लड़की के अपहरण का आरोप

जिस परिवार की लड़की को लेकर लड़के की फरार होने की खबर है, उनका आरोप है कि उनकी लड़की का अपहरण हुआ है। पुलिस मामला दर्ज करके दोनों पक्षों के दावे की जांच कर रही है। हिंसा और आगजनी के आरोप में अबतक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लड़के और लड़की का अबतक कोई पता नहीं चल सका है।

Advertisement

लड़की के घरवालों ने लड़के की मां को अपने घर में बिठाए रखा

लड़के की मां के अनुसार,  नाराज लड़की के घरवालों ने उसे अपने घर में रात भर बिठाए रखा। हालांकि लड़के की मां को लड़की वालों ने दूसरे दिन छोड़ दिया, लेकिन इसेक बाद धीरे-धीरे गांव में सांप्रदायिक तनाव बढ़ना शुरू हो गया।

छावनी में तब्दील हुआ गुन्नौर

पुलिस माहौल को नियंत्रण में रखने की बात कर रही है। फिलहाल हिंसा ग्रस्त गांव गुन्नौर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी करा दी गई है फिर भी खबर आ रही है कि लोग ट्रकों में सामान लादकर गांव से पलायन कर रहे हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Communal, violence, Sambhal, Uttar Pradesh, fire, houses
OUTLOOK 12 May, 2017
Advertisement