Advertisement
22 July 2017

51 साल की महिला से बलात्कार के आरोप में केरल का कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

केरल में कांग्रेस विधायक एम विंसेंट को 51 वर्षीय महिला से बलात्कार करने और आत्महत्या के लिए उसकसाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को विंसेंट पर एक महिला ने बलात्कार और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बयान के आधार पर विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 365 (D) के तहत मामला दर्ज किया था।

पीड़ित महिला आत्महत्या की कोशिश भी की थी। उसका नेय्यातिनकारा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता का बयान ले लिया है।

इसी बीच पहली बार विधायक बने विंसेंट और महिला के एक परिजन के बीच मामले को कोर्ट में सुलझाने की फोन रिकॉर्डिंग मिली है। क्लिप को जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं विंसेंट ने लोकल सीपीएम नेता फ्रेडरिक शाजी पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। विंसेंट ने आरोपों को ‘आधारहीन’ बताया है और कहा है कि वे जांच का सामना करेंगे।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: m vincent, kerala congress, rape charges
OUTLOOK 22 July, 2017
Advertisement