Advertisement
20 February 2018

आज से मिशन 'मेघालय' पर राहुल गांधी, चुनावी रैलियों से देंगे चुनौती

File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिवसीय मेघालय दौरे पर हैं। मेघालय में 7 दिन बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच कांग्रेस के प्रचार अभियान के लिए राहुल गांधी मंगलवार से अपने मेघालय मिशन पर हैं। मेघालय के 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 3 मार्च को नतीजे का ऐलान होगा।

त्रिपुरा में चुनावी जंग खत्म होने के बाद बीजेपी अब मेघालय पर फोकस कर रही है। ऐसे में कांग्रेस भी कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य का दौरा कर रहे हैं, ताकि चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर सके। इस बीच राज्य में दो दिन में राहुल की तीन रैलियां होनी हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने 30 और 31 जनवरी को मेघालय का दौरा किया था।

 

Advertisement


 

ये होगा राहुल गांधी का पूरा कार्यक्रम-

-    मेघालय दौरे के समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान राहुल दो रैली करेंगे।

-    पहली रैली उत्तरी गारो जिले के मेंडीपाथर में मिंगचेनग्राम कल्चरल क्लब प्लेग्राउंड में सुबह 11:30 बजे से होनी है।

-    इसके बाद राहुल गांधी पश्चिमी गारो हिल्स के गौरोबाधा इलाके में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली दोपहर 1:30 बजे होनी है।

-    दोनों रैलियों के बाद शाम को राहुल गांधी पश्चिमी गारो हिल्स में रात गुजारेंगे।

-    दूसरे दिन बुधवार को राहुल गांधी जोवाई के चाटबाकु फुटबॉल मैदान में सुबह 11 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे।

-    इस रैली के बाद राहुल शिलांग जाएंगे, जहां उनका जनसंवाद का कार्यक्रम है।

-    इसके बाद राहुल गुवाहाटी से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress President Rahul gandhi, on Meghalaya Visit, from Today
OUTLOOK 20 February, 2018
Advertisement