Advertisement
11 February 2018

कर्नाटक चुनाव: कोप्पल में राहुल गांधी का रोड शो, पदयात्रा और मंदिर दर्शन

ANI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां दोनों दलों के प्रदेश स्तर के नेताओं के अलावा बड़े चेहरे भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोप्पल में रोडशो और पदयात्रा की।

राहुल के रोड शो में खूब भीड़ दिखी। खुद राहुल कार्यकर्ताओं में जोश भरते दिखे। बता दें कि कर्नाटक में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है।

राहुल गांधी यहां पर भी गुजरात चुनाव की तरह 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की लाइन पकड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोप्पल के कनकागिरी में मंदिर में दर्शन किया। सीएम सिद्धारमैया भी उनके साथ मौजूद रहे।

Advertisement

इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। राहुल के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा ने उन्हें 'चुनावी हिंदू' कहा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: rahul gandhi, pad yatra, karnataka, road show
OUTLOOK 11 February, 2018
Advertisement