Advertisement
20 February 2018

नीरव मोदी मामले में कांग्रेस ने लखनऊ में किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नीरव मोदी मामले में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया।

कांग्रेस प्रवक्ता दीपेन्द्र मिश्र ने कहा कि पार्टी की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने पार्टी राज्य मुख्यालय से विधानभवन तक मार्च निकालने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीरव मोदी मामले को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया।

Advertisement

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि खुद को चौकीदार बताने वाले प्रधानमंत्री के राज में एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। घोटालेबाज बड़ी आसानी से देश छोड़ रहे हैं। यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर 11,400 करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोप है। फिलहाल वह फरार चल रहा है। सीबीआई और ई़डी उसकी अलग-अलग संपत्तियों पर छापेमारी कर रही हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: congress, lucknow, nirav modi, pnb scam
OUTLOOK 20 February, 2018
Advertisement