Advertisement
20 January 2018

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव: दिग्विजय के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी जीत

File Photo.

मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में आम और एक निकाय में 17 जनवरी को सम्पन हुए मतदान जारी हैं और कुछ जगह से नतीजे आना शुरू हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ में नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत हुई है।

यहां अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आरती शर्मा ने भाजपा की मायादेवी अग्रवाल को 5 हजार से ज्यादा मतों से हराया। कांग्रेस की आरती शर्मा को 17613 वोट मिले और मायादेवी अग्रवाल 12032 वोट मिले। 24 में से 20 वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते वहीं केवल 4 वार्ड पर भाजपा अपनी जीत दर्ज करवा पाई।

पिछले 20 वर्षों से राघौगढ़-विजयपुर नगर पालिका परिषद पर कांग्रेस का कब्जा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गृहनगर होने से नपा चुनाव प्रदेशभर में चर्चित रहा। वहीं इस बार चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रचार के लिए आए और उनकी सभा के बाद कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।

Advertisement

चुनाव में भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व वरिष्ठ नेता प्रभात झा भी आए। कांग्रेस की तरफ से विधायक जयवर्धन सिंह ने मोर्चा मुख्य रुप से संभाला। हालांकि, अंतिम दिन पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह भी उनके साथ नजर आए थे। मतगणना के लिए पुलिस ने खासे इंतजाम किए हैं।

वहीँ भिंड जिले में  बहुजन समाज पार्टी ने अपना परचम लहराया है। खाली कुर्सी भरी कुर्सी के चुनाव मे अध्यक्ष संगीता सुदीप यादव की विजय हुई है।

उधर सेंधवा जिले की सेंधवा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बसंती बाई निर्विरोध जीती हैं। धार जिले के डही में भाजपा के अध्यक्ष पद उम्मीदवार सहित 12 पार्षद जीते है।

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के लिए हुए चुनाव  में मुख्य रूप से सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला है। ईवीएम से हुए चुनाव में सभी नतीजे दोपहर तक आने की सम्भांवना है।

TAGS: congress, raghogarh, madhya pradesh
OUTLOOK 20 January, 2018
Advertisement