Advertisement
06 May 2021

बढ़ते मामलों के बीच कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू सोमवार तक बढ़ा, प्रतिबंध जारी

FILE PHOTO

कश्मीर घाटी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और मृतकों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को सोमवार यानी 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। घाटी में अधिकतर लोग अपने घरों में रहे और गुरुवार को सातवें दिन भी यह प्रतिबंध सख्ती से लागू रहे।

घाटी में लॉकडाउन के दौरान हालांकि आवश्यक सेवाओं को छूट दी गयी है। लॉकडाउन लगाने के बाद से 29 अप्रैल से अब तक बेवजह घर से बाहर निकलने पर 3529 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है और अन्य 524 को कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया जा चुका है। घाटी के लाेगों का कहना है कि किराने, फल और सब्जी की दुकानों को केवल सुबह ही खोलने की अनुमति दी गयी है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू सहित चार जिलों में 29 अप्रैल के बाद से लगातार तीसरी बार ‘कोरोना कर्फ्यू ’को 10 मई तक बढ़ाया गया। शोपियां को छोड़कर घाटी के अन्य छह जिलों के संबंधित उपायुक्तों द्वारा कोविड मामलों और मौतों की संख्या में लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 4716 नये मामले और इस महामारी से 52 लोगाें की जान चली गयी।

Advertisement

इस बीच, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की खातिर कश्मीर के अस्पतालों में तत्काल उपचार सुनिश्चित करने की खातिर अतिरिक्त 1050 ऑक्सीजन बेड क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। श्री सिन्हा ने कहा कि ऑक्सीजन के साथ बढ़ी हुई बेड क्षमता एक सप्ताह के भीतर तैयार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में काफी सुधार होगा और संकट की घड़ी में मरीजों को मदद मिलेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona, curfew, Kashmir, extended, increasingl, ban
OUTLOOK 06 May, 2021
Advertisement