Advertisement
26 August 2021

फिर लौटा कोरोना का कहर: सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल के 22 बच्चे कोरोना संक्रमित, BMC ने किया सील; क्या होगा सरकार का फैसला

प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद कई राज्यों में स्कूलों को तो खोल दिया गया है, लेकिन सरकार के इस फैसले पर अब संकट मंडराता नजर आ रहा है। आजतक की खबर के मुताबिक गुरुवार को मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में 15 छात्रों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा 7 और लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में स्थित सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में कुल मिलाकरअब तक 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानाकरी के अनुसार 95 लोगों की जांच की गई जिसमें 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद इलाके में अलर्ट जारी हो गया है और बीएमसी द्वारा स्कूल को सील कर दिया गया है। 

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद कई राज्यों में स्कूलों को खोलने की अनुमति मिल गई थी। जिसके बाद अब मुंबई स्थित इस स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चों में कोरोना संक्रमण फैल गया है। यह बात चिंता बढ़ाने वाली है। 

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 46,000 नए मामले सामने आए। इनमें से 58% मामले केरल से सामने आए हैं। बाकी राज्यों में अभी भी कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अगले महीने खुल जाएंगें दिल्ली के स्कूल? जानें एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट में क्या है खास

उन्होंने आगे कहा कि भारत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जिसमें कोविड के सक्रिय मामले 10,000 से 1,00,000 के बीच हैं। देश में कुल सक्रिय मामलों का केरल में 51%, महाराष्ट्र में 16% और बाकी 3 राज्य (कर्नाटक, तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश) का 4%-5% योगदान है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना में खुले स्कूल, ओपन स्कूल, मुंबई में खुले स्कूल, सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल, बच्चों में कोरोना, schools open in corona, open schools, schools open in mumbai, st joseph boarding school, corona among children
OUTLOOK 26 August, 2021
Advertisement