Advertisement
03 August 2022

दिल्ली में डरा रही कोरोना की रफ्तार: 2000 से अधिक नए मामले, पॉजिटिविटी रेट भी 11% के पार

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 2000 से अधिक नए केस दर्ज किए गए है। पॉजिटिविटी रेट में भी उछाल दर्ज किया गया है।

दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2073 नए कोरोना केस मिले हैं। इस दौरान पांच लोगों की मौत हुई है और इलाज के बाद एक दिन में 1437 मरीज रिकवर हुए हैं। राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 5637 है। पॉजिटिविटी रेट यानी संक्रमण दर 11.64 फीसदी दर्ज की गई।

Advertisement

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन में 17815 टेस्ट किए गए हैं। होम आइशोलेशन में 3214 कोरोना पॉजिटिव लोग हैं। अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की संख्या 350 है। दिल्ली में 12696 टेस्ट किए गए, जिसमें 5119 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं।

वहीं, देशभर की बात करें तो देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,135 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,67,144 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,057 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 47 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,477 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,057 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,735 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: COVID-19, Corona Virus, Corona virus in Delhi, Corona Virus Updates, Covid is not Over
OUTLOOK 03 August, 2022
Advertisement