Advertisement
20 April 2021

बेकाबू कोरोना: सीएम योगी ने किया वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, जहां 500 से अधिक एक्टिव केस- नाइट कर्फ्यू लागू

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बेलगाम होते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य में शनिवार और रविवार को सभी तरह की गतिविधियां बंद रहेंगी।

वहीं, जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात को 8 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी चीजों पर पाबंदियां रहेगी। यूपी सरकार ने अपने निर्देश में लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जहां तक जरूरी हो, घर से बाहर न निकलें। पर्व और त्योहार घर पर ही मनाएं, बाहर बिना मास्क के ना निकलें। इसे जरूर लगाएं।

सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से लोगों की वापसी हो रही है। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता की जरूरत है। कामगारों/श्रमिकों की सुगमतापूर्ण आवागमन की व्यवस्था की जाए। गृह विभाग और परिवहन विभाग आपस में समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही करें। सीएम योगी ने आदेश दिए हैं कि इन प्रवासी श्रमिकों की टेस्टिंग और आवश्यकतानुसार ट्रीटमेंट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

Advertisement

यूपी में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते एक दिन में कोरोना के 28,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि 167 लोगों की मौत हो गई। राज्य में बदइंतजामी की तस्वीरे लगातार सामने आ रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Covid-19, Uttar Pradesh, Chief Minister, Yogi Adityanath, Weekend Lockdown, Night Curfew
OUTLOOK 20 April, 2021
Advertisement