Advertisement
17 April 2016

गुजरात: पटेल आंदोलन ने हिंसक रूप लिया, महेसाणा में कर्फ्यू

PTI

अहमदाबाद से 73 किलोमीटर दूर महेसाणा के जिलाधिकारी लोचन सेहरा ने बताया, हमने महेसाणा शहर में कल सुबह तक कर्फ्यू लगाया है। मोबाइल इंटरनेट सेवा को इस अवधि के दौरान निलंबित कर दिया गया है। हिंसक भीड़ ने दो सरकारी संपत्तियों में आग लगा दी। एक उप संभागीय मजिस्ट्रेट और मामलातदार (राजस्व अधिकारी) पथराव की घटना में घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम की एक गोदाम और एक जिला कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया। इस सिलसिले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

सूरत में पुलिस ने 435 पटेल आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया। ये प्रदर्शनकारी महेसाणा की घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद सड़क पर उतरे थे। सूरत के पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। जिले के अधिकारियों ने बताया कि सूरत और राजकोट में एहतियाती उपाय के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Advertisement

 

महेसाणा में पुलिस ने कथित तौर पर पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लिया। पटेल समुदाय के लिए ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे प्रमुख समूहों में से एक सरदार पटेल ग्रुप(एसपीजी) के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन के तहत पटेल प्रदर्शनकारी मोढेरा चौराहे पर एकत्र हुए थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आरक्षण, जेल, समुदाय, नेता, तत्काल रिहाई की मांग, पटेल समुदाय, विशाल रैली, हिंसक रूप, प्रदर्शनकारी, क्षतिग्रस्त, महेसाणा शहर, कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा, प्रतिबंध, सूरत
OUTLOOK 17 April, 2016
Advertisement