Advertisement
06 May 2017

मोर जैसी सजी कार देख दबंगों ने की दलित दूल्हेे की पिटाई

छतरपुर के ओरा रोड थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि बसंत लाल बंसल की बेटी प्रियंका का विवाह महाराजुर के बाबूलाल बंसल के बेटे प्रकाश के साथ कल रात हो रहा था। दूल्हे की सजी कार से गांव में बरात जा रही थी, तभी गांव के दंबगों ने बरात को रोका।

जब दलितों ने इसका विरोध किया, तो अरविन्द सिंह, अखंड सिंह, पिन्टू विश्वकर्मा और पृथ्वी सिंह ने इनके साथ मारपीट कर दी। इस हमले में दूल्हे सहित सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दयाल ने बताया कि इन दबंगों ने शादी की वीडियोग्राफी कर रहे कैमरा मैन का कैमरा भी तोड़ दिया।

घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गये।ओरा रोड थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

OUTLOOK 06 May, 2017
Advertisement