Advertisement
20 January 2018

विवेकानंद और नेताजी बोस की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए: ममता बनर्जी

File Photo.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है।

उन्होंने ट्वीट में कहा है कि स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय और अंतरराष्ट्रीय नायक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इन दोनों की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की अपील की है।

स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को होती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Swami Vivekananda, Netaji Bose, mamata banerjee
OUTLOOK 20 January, 2018
Advertisement