Advertisement
24 January 2022

दिल्ली: सीएम ने की 'एक मौका केजरीवाल को' कैंपेन की शुरुआत, जानिए कैसे बनाना होगा वीडियो

ट्विटर

उत्तर प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में 10 फरवरी से विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नए अभियान की शुरुआत की है। सीएम केजरीवाल ने 'एक मौका केजरीवाल को' अभियान लॉन्च किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वीडियो बनाकर दूसरे राज्य के लोगों को बताएं कि दिल्ली में केजरीवाल के होने से क्या-क्या फायदा हुआ।

न्यूज़ एजेंसी एएननआई के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना एक वीडियो बनाकर दूसरे राज्यों के लोगों को बताएं कि दिल्ली में कौन-कौन से अच्छे काम हुए। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खुलने से आपको क्या फायदा हुआ? वीडियो के आखिर में आप बताएं कि आपको केजरीवाल के आने से क्या-क्या लाभ हुआ और ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड करें।

Advertisement

सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश के पांच राज्यों में चुनाव हैं। इनमें से किसी राज्य में अगर आपके रिश्तेदार रहते हैं तो उनको ये वीडियो जरूर भेजें और उनसे अपील करें कि अपने राज्य के चुनाव में आम आदमी पार्टी को ही वोट दें। तभी उनको भी दिल्ली जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी।

बता दें कि रविवार को उन्होंने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। वहीं सोमवार को उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा पिछले सात सालों में दिल्ली में कराए गए विकास कार्यों पर बात रखी। रविवार को आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा ईडी का इस्तेमाल करने की आशंका जताई थी। पंजाब में चुनावी व्यस्तता के बीच दिल्ली लौटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेसवार्ता कर कहा था कि पंजाब मतदान से पहले आप के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी गिरफ्तार करने वाली है।उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी कहीं चुनाव हार रही होती है, तो वह अपनी सारी एजेंसियों को ऐसे ही छोड़ देती है। सत्येंद्र जैन पर पहले भी केंद्र सरकार दो बार रेड करवा चुकी है और कुछ नहीं मिला। हम चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं आप संयोजक ने कहा कि हम लोगों ने कभी कोई गलत काम किया नहीं है। हम सब पर रेड हो चुकी है। मुझ पर रेड हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऊपर रेड हो चुकी है।सत्येंद्र जैन पर भी रेड हो चुकी है। हमारे 21 विधायकों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सारे मामले कोर्ट से छूट गए। सत्येंद्र जैन के मामले में क्या होगा? उन्हें ये गिरफ्तार करेंगे और 5-10 दिन में जमानत हो जाएगी और वो बाहर आ जाएंगे। हमें न जेल जाने से डर लगता है और न आपकी रेड से डर लगता है। हम चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं हैं। हम चन्नी जी की तरह बौखलाएंगे नहीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi, CM Arvind kejriwal, launches, 'Ek Chance Kejriwal' campaign, video
OUTLOOK 24 January, 2022
Advertisement