Advertisement
27 January 2018

बजट को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारियां शुरू

बजट को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारियां शुरू | File Photo

दिल्ली की आप सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19  के बजट के  लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसे लेकर  अगले महीने तीन दिनों तक विभागों के अनुसार चर्चा होगी तथा सरकार की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। 

सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों से पूछा है कि वह तीसरे तिमाही की उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा दें ताकि खर्चों और आमदनी का आकलन किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस साल भी स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन पर बजट का फोकस होगा। बजट में क्या नए कार्यक्रम होंगे, इनके बारे में भी चर्चा की जाएगी।

दिल्ली सरकार के अधिकारी के मुताबिक, सात फरवरी को महिला और बाल कल्याण विभाग, अऩुसूचित जाति व जनजाति, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, कला, संस्कृति और भाषा, श्रम और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पर चर्चा होगी। आठ फरवरी को स्वास्थ्य, गृह, पर्यटन, विकास और पर्यावरण विभाग को लिया जाएगा और नौ फरवरी को पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, शहरी विकास और राजस्व पर विचार विमर्श किया जाएगा। दिल्ली का बजट मार्च के पहले हफ्ते में पेश किए जाने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि बजट में जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सरकार ने पहले के बजट में भी जनता पर करों का भार कम किया था। 

Advertisement

 

TAGS: delhi govr, budget, preparation, दिल्ली सरकार, बजट, तैयारियां
OUTLOOK 27 January, 2018
Advertisement