Advertisement
06 November 2019

गुरु नानक देव की जयंती के चलते ऑड-ईवन योजना से 11 और 12 नवंबर को मिल सकती है छूट

file photo

दिल्ली सरकार 11 और 12 नवंबर को श्री गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में ऑड ईवन योजना से छूट दे सकती है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि सरकार इन दोनों दिनों छूट देने पर विचार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर होने कारण दिल्ली सरकार ने 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन योजना शुरु की है। वहीं, इसके चलते लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है तो कैब चालकों ने भी मनमाने किराए वसूलने शुरु कर दिए। योजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार से सवाल किया है।

निजी सीएनजी वाहनों को छूट नहीं

Advertisement

योजना हर रोज सुबह 8 से रात 8 बजे तक इसके नियम प्रभावी हैं। रविवार को ऑड-ईवन से छूट दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर 4 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने जनवरी 2016 और अप्रैल 2016 में ऑड-ईवन लागू किया था। इस बार योजना में निजी सीएनजी वाहनों को छूट नहीं दी गई है, लेकिन बसों,ऑटो और टैक्सियों जैसे सीएनजी पर चलने वाले सार्वजनिक परिवहन वाहनों को छूट दी गई है। इसकी वजह दिल्ली सरकार ने पिछली बार योजना लागू करने के दौरान सीएनजी स्टीकर बेचना बताया है।

महिलाओं को भी शर्तों के साथ छूट

इसके अलावा महिलाओं को भी कुछ शर्तों के साथ छूट दी गई है। यानी जिस गाड़ी को महिला ड्राइव कर रही होगी या उसमें महिला बैठी होगी, उसे छूट होगी। इसके अलावा गाड़ी में अगर 12 साल तक का बच्चा है उसे भी इस योजना के तहत छूट दी जाएगी फिर वह चाहे लड़का हो या लड़की। इस बार भी दुपहिया वाहनों को ऑर्ड-ईवन से दूर रखा गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi, Govt, considering, giving, exemptions, 11 and 12 november, Odd, Even, scheme
OUTLOOK 06 November, 2019
Advertisement