Advertisement
20 December 2017

दिल्ली के आश्रम में कैद मिली 100 लड़कियां, सीबीआई जांच के आदेश

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय आश्रम पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने छापा मारा। टीम ने बुधवार को हाई कोर्ट को बताया कि आश्रम में 100 से ज्यादा बंधक बनाई लड़कियां मिलीं। इनमें से ज्यादातर नाबालिग हैं। हाई कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच एजेंसी के निदेशक को इसके लिए एक विशेष जांच दल का गठन करने को कहा है। स्पेशल टीम ने अदालत को बताया कि छापेमारी के दौरान आश्रम के कुछ कर्मचारियों ने उनके काम में बाधा डालने की भी कोशिश की।

रोहिणी इलाके के विजय विहार में चल रहे इस आश्रम पर कार्रवाई के लिए अदालत ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को विशेष टीम के गठन का आदेश दिया था। टीम की कार्रवाई के दौरान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी साथ थीं। छापेमारी के दौरान आश्रम से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कुछ पीड़ित परिवार वालों की शिकायत के बाद अदालत ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिवारों ने ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर आश्रम में बच्चियों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताब‌िक आश्रम से एक महिला और एक चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आश्रम के कमरों से बड़ी मात्रा में दवाइयां और खाली सिरिंज मिली हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली, आश्रम, हाई कोर्ट, सीबीआई, HC, Delhi, CBI, ashram
OUTLOOK 20 December, 2017
Advertisement