Advertisement
24 November 2017

किराया बढ़ने से दिल्ली मेट्रो लोगों की पहुंच से बाहर, घटे 3 लाख यात्री

दिल्ली मेट्रो में किराया बढ़ने के बाद चौंकाने वाली बात सामने आई है। अक्टूबर में दिल्ली मेट्रो के किराया वृद्धि के बाद प्रतिदिन तीन लाख यात्रियों का नुकसान हुआ है। यानी हर रोज तीन लाख यात्रियों की संख्या घटी है। एक आरटीआई के जरिए इसका खुलासा हुआ है।

डीएमआरसी ने 10 अक्टूबर को मेट्रो किराए में 20 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की थी।

इस पर स्वराज इंडिया के प्रवक्ता अनुपम का कहना है कि स्वराज इंडिया ने बार बार कहा कि 6 महीने में दो बार मेट्रो किराया बढ़ाने से राजधानी दिल्ली पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। आरटीआई से पता चला कि किराया बढ़ने के बाद सवारियों की संख्या में 3 लाख की कमी आयी है। ये चिंता का विषय है, ऐसे समय में जब हमारी दिल्ली प्रदूषण से बुरी तरह पीड़ित है।

Advertisement

गौरतलब है कि मेट्रो प्रशासन के किराया बढ़ोतरी के फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका विरोध करते हुए यह सुझाव तक दिया था कि इससे होने वाले नुकसान का 50 फीसदी हिस्सा देने के लिए भी वो तैयार हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi Metro, lost, 3 lakh, commuters, a day after fare hike, October, 10 says, RTI data
OUTLOOK 24 November, 2017
Advertisement