Advertisement
17 June 2024

'दिल्ली का जल संकट भाजपा की देन', आप नेता संजय सिंह ने लगाया साजिश रचने का आरोप

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भारतीय जनता पार्टी की देन है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने भगवा पार्टी पर राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सिंह ने आरोप लगाया, "हम मानते हैं, प्यासे को पानी पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम नहीं होता, और पानी रोकने से बड़ा कोई पाप नहीं है। मैं कह रहा हूं कि यह भाजपा प्रायोजित जल संकट है। भाजपा दिल्ली के लोगों के लिए पानी नहीं चाहती है और वे इसे सुनिश्चित करने की साजिशें रच रहे हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि दिल्ली को हरियाणा से पानी मिलता है और जब भाजपा शासित राज्य जरूरत के मुताबिक पानी नहीं देता तो इसकी कमी हो जाती है।

उन्होंने दावा किया, "हमें हमारी मांग के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। जब हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं, तो वे नहीं सुनते। हम एलजी से अनुरोध करते हैं, लेकिन वह आवश्यक काम नहीं करते हैं।"

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके हफ्तों से जल संकट से जूझ रहे हैं, आपूर्ति बहुत कम है या बिल्कुल नहीं है और पानी की कमी को निजी जल टैंकरों से पूरा किया जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi, AAP Government, sanjay singh, BJP
OUTLOOK 17 June, 2024
Advertisement