Advertisement
09 September 2016

गुजरात में डेंगू के मरीज से डॉक्‍टर ने किया रेप

google

 

अस्पताल में 21 साल की एक लड़की डेंगू के इलाज के लिए शनिवार को भर्ती की गई। डेंगू का असर ज्यादा होने के चलते उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। अस्‍पताल के नियमानुसार आईसीयू में मरीज के किसी रिश्तेदार को रहने नहीं दिया जाता। नाईट शिफ्ट की जिम्मेदारी डॉक्टर रमेश चौहान की थी जो कि आईसीयू यूूनिट के इंचार्ज हैं।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार की रात लड़की को आईसीयू से अलग कमरे में शिफ्ट किया गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया। लगातार एंटी बायोटिक दवाइयों का असर और कम हो रहे प्लेटलेट के चलते पीड़ित लड़की आधी बेहोशी की हालत में थी जिस वजह से वह प्रतिकार भी नहीं कर पायी। 

पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुए इस दुष्कर्म की जानकारी एक कागज पर लिखकर अपने चाचा को बताई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहले लड़की का मेडिकल करवाया, साथ ही आईसीयू में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। फुटेज में यह बात दिख रही है की लड़की को अलग जगह ले जाया जा रहा है।
 
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और वॉर्ड बॉय की शिनाख्त पीड़ित लड़की से करवाई है। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है की पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: गुजरात, गांधीनगर, डॉक्‍टर, बलात्‍कार, अस्‍पताल, डेंगू, gujrat, gandhi nagar, doctor, rape, hospital
OUTLOOK 09 September, 2016
Advertisement