Advertisement
07 January 2021

धौनी की बेटी भी सेलिब्रिटि, इंस्‍टाग्राम पर 18 लाख फॉलोअर्स

FILE PHOTO

क्रिकेट प्रेमियों के दिल और जेहन में छाये रहने वाले माही यानी महेंद्र सिंह धौनी अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने के बाद भी चर्चा में रहते हैं। चाहे ऑगेनिक सब्‍जी, दूध और कड़कनाथ मुर्गा की फार्मिंग को लेकर या वेब सीरीज को लेकर। हाल ही दुबई यात्रा भी चर्चा में रही। दुबई की सैर से धौनी अपने घर रांची लौट आये हैं। अब बेटी जीवा को लेकर चर्चा में हैं।

उनकी पांच साल की बेटी जीवा भी सेलिब्रिटि बन गई है। धौनी के खराब परफार्मेंस को लेकर किसी सिरफिरे ने सोशल मीडिया पर बेटी को लेकर शर्मनाक टिप्‍पणी की थी तब वह सुर्खियों में थी। अब जीवा  खुद सेलिब्रिटि है। इंस्‍टाग्राम पर उसके कोई 18 लाख फॉलोअर्स हैं। यही नहीं माही के रास्‍ते चलते हुए अब वह विज्ञापन में भी आने लगी है। अपने पापा के साथ एक बिस्किट ओरियो के विज्ञापन में जीवा नजर आ रही है। जीवा ने एक तस्‍वीर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर आज गुरूवार को शेयर किया है। तस्‍वीर में जीवा अपने पापा की पीठ पर सवार है। इस तस्‍वीर में धौनी और जीवा की वही ड्रेस है जो बिस्किट के विज्ञापन में है। कंपनी ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर धौनी और जीवा के विज्ञापन वाली तस्‍वीर को जारी करते हुए लिखा है कि देखो खेल के लिए मैदान में किसने एंट्री की है। 2021 में थोड़ी मस्‍ती के लिए ..... जुड़े रहिए। जीवा संभवत: पहलीबार किसी विज्ञापन में नजर आई है।

OUTLOOK 07 January, 2021
Advertisement