Advertisement
23 December 2016

750 करोड़ के कर्ज घोटाले में दिग्व‌िजय से होगी पूछताछ

गूगल

व्यापमं मामले में लगातार मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह संकट में फंसते दिख रहे हैं। ईओडब्ल्यू के हाथ इस मामले में कुछ पुख्ता सबूत लगे हैं। इस मामले में आईएएस एसआर मोहंती भी घिरे हैं। ईओडब्ल्यू एसपी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि सिंह को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है। निगम ने कंपनियों को 750 करोड़ का कर्ज दिया था, तब आईएएस अधिकारी मोहंती निगम के चेयरमैन थे। इसके पहले सिंह विधानसभा में नियुक्तियों को लेकर भी फंस चुके हैं। उनके खिलाफ फर्जीवाड़े में केस दर्ज हो चुका है। इसके विरुद्ध उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने वर्ष 2006 में उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण को निरस्त कर दिया था। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को तीन माह में जांच करने के निर्देश दिए थे।  मोहंती को इस मामले में हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। इस घोटाले के दौरान दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मध्य प्रदेश, कांग्रेस, नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, दिग्विजय सिंह, पूछताछ, राज्य उद्योग विकास निगम, कर्ज घोटाला
OUTLOOK 23 December, 2016
Advertisement