Advertisement
07 September 2016

‘डींगरहेड़ी कांड को कमजोर करने की साजिश’

‘डींगरहेड़ी कांड को कमजोर करने की साजिश’ | मनीषा भल्ला

गौरतलब है कि बीते दिनों डींगरहेड़ी में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। इसमें लड़कियों के मामा-मामी की हत्या कर दी गई जबकि लड़कियों के माता-पिता (आएशा और जफरू) को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पीड़ित पक्ष के अनुसार इस घटना को कुल आठ लोगों ने अंजाम दिया जबकि पुलिस ने केवल चार लोगों को ही गिरफ्तार किया है। शबनम हाशमी का यह भी आरोप है कि राजनीतिक दबाव की वजह से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही नहीं की जा रही है। मेवात बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महमूद और स्थानीय नेता रमजान चौधरी ने कहा कि प्रशासन का कहना है कि यह लूटपाट की घटना है जबकि अगर यह केवल लूटपाट की घटना होती तो घर से केवल सामान लूटा जाता। लूट की घटना में अगर परिवार वाले नींद से जाग जाते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है लेकिन यहां सोची समझी साजिश के तहत घर की लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया है। इसलिए यहां केवल और केवल चोरी मकसद नहीं था। शबनम हाशमी का कहना है कि इस मसले को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह इस मसले को अदालत में भी लड़ेंगे।  

 

 

Advertisement

 

 

 

 

 

TAGS: हरियाणा, मेवात (डींगरहेड़ी), बलात्कार, लूट , हत्या, शबनम हाशमी, रमजान चौधरी , अली अनवर
OUTLOOK 07 September, 2016
Advertisement