Advertisement
05 November 2016

राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर काम करेंः खट्टर

राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर काम करेंः खट्टर

राज्य की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्रा में उन्होंने कहा, हमें राजनीतिक भावना से उपर उठना होगा। कभी-कभी टकराव की राजनीति अपनाई जाती है लेकिन राज्य के हितों को देखते हुए इसे अवश्य रोका जाना चाहिए। विपक्षी पार्टियां बार...बार भाजपा सरकार पर जाट आंदोलन पर नियंत्रण करने में नाकाम रहने का आरोप लगाती रहीं। फरवरी में हुए इस आंदोलन में 30 लोगों की मौत हो गई थी। जैसे ही खट्टर ने बोलना शुरू किया कांग्रेस के सदस्य उनके विधायकों को बोलने के लिए समय कम दिए जाने का आरोप लगाते हुए वाकआउट कर गए।

TAGS: हरियाणा, मुख्यमंत्री, मनोहर लाल खट्टर, प्रगति, राजनीतिक भावना, वाकआउट
OUTLOOK 05 November, 2016
Advertisement