Advertisement
23 December 2017

गणतंत्र दिवस की परेड से झांकी हटाना पश्चिम बंगाल का अपमान: ममता बनर्जी

गणतंत्र दिवस की परेड से झांकी हटाना पश्चिम बंगाल का अपमान: ममता बनर्जी | File Photo

राजधानी दिल्ली में होने वाली अगले वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी को केंद्र द्वारा कथित रूप से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह राज्य का अपमान है। पश्चिम बंगाल सरकार ने परेड के लिए अपनी झांकी के लिए 'एकता ही भाईचारा' विषय का प्रस्ताव दिया था।

कोलकाता के एलन पार्क में क्रिसमस फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए ममता ने कहा कि इस वर्ष हमारी प्रस्तावित थीम ‘एकताई सम्प्रिति’ थी। शायद इसीलिए हमें बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बार की गणतंत्र दिवस परेड से हमें बाहर रखा गया। मैं वजह जानना चाहती हूं। मुझे यह कहते हुए खेद है कि यह बंगाल का अपमान है। गणतंत्र दिवस परेड में हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है इसलिए हमें इस पर अपनी बात रखने का हक है। वर्ष 2013 से 2016 के बीच हमने दो बार प्रथम पुरस्कार जीता।

ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने जिस थीम का प्रस्ताव दिया था उसे विशेषज्ञों की समिति की बैठक में सराहा गया था और राज्य उनके सुझावों को अपनाने के लिए तैयार था।

TAGS: Dropping WB, tableau, R-Day parade, insult, state, Mamata
OUTLOOK 23 December, 2017
Advertisement