Advertisement
30 November 2016

चुनाव आयोग ने ‘आप’ से घोषणा-पत्र जमा कराने को कहा

विधानसभा चुनाव से गुजरने जा रहे पंजाब के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हाल ही में एक बैठक में चुनाव आयोग ने यह मामला उठाया था। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घोषणा-पत्र जारी किए जाने के बाद उसे जमा कराना अनिवार्य है। चूंकि आम आदमी पार्टी घोषणा-पत्र जारी करने वाली पहली पार्टी है, अतएव हमने उसे हर घोषणा-पत्र की दो प्रतियां उपलब्ध कराने को कहा है। पिछले सप्ताह आप ने पंजाब में दलित घोषणा-पत्र जारी किया था, राज्य में 25 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा भी की थी कि राज्य का उपमुख्यमंत्री दलित होगा। पार्टी दलितों के अलावा अब तक किसानों, व्यापारियों और युवाओं के लिए घोषणा-पत्र जारी कर चुकी है।

TAGS: चुनाव आयोग (ईसी), आम आदमी पार्टी, आप, पंजाब, घोषणा-पत्र, दलित, किसान
OUTLOOK 30 November, 2016
Advertisement