Advertisement
15 September 2024

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मुठभेड़, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मुठभेड़, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने शनिवार शाम मेंढर उपमंडल के गुरसाई टॉप के पास स्थित पठानतीर इलाके में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है, इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

TAGS: Encounter in Poonch, Jammu and Kashmir, firing continues, security forces and terrorists
OUTLOOK 15 September, 2024
Advertisement