Advertisement
29 January 2018

महाराष्ट्र सचिवालय के बाहर जहर पीने वाले किसान की मौत

google

महाराष्ट्र सचिवालय के बाहर जहर पीने वाले 84 वर्षीय किसान धर्मा पाटिल की मौत हो गई। पाटिल ने 22 जनवरी को जहरीला रसायन पीकर जान देने की कोशिश की थी।

पाटिल ने रविवार की रात मुंबई के जेजे अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह उत्तरी महाराष्ट्र इलाके के रहने वाले थे। सरकार ने उनकी जमीन का अधिग्रहण थर्मल प्लांट के लिए किया था। वह इसके लिए दिए गए मुआवजे से नाराज थे। अस्पताल के अनुसार पाटिल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।


Advertisement

इस बीच पाटिल के बेटे नरेंद्र पाटिल ने न्याय नहीं मिलने पर दिल्ली जाकर जान देने की धमकी दी थी मगर बाद में राज्य के मंत्री जय कुमार रावल और गिरीश महाजन से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना आंदोलन वापस ले लिया लिया।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता को पांच एकड़ जमीन के लिए मात्र चार लाख रुपये का मुआवजा मिला। उन्होंने कहा कि अस्सी साल से ज्यादा की उम्र में भी मेरे पिता पिछले तीन माह से अपनी जमीन के लिए मिले कम मुआवजे की शिकायत के लिए अधिकारियों के पास दौड़ रहे थे। लेकिन किसीन ने उन पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।

TAGS: Farmer, drank, poison, Maharashtra, Secretariat, dies
OUTLOOK 29 January, 2018
Advertisement