Advertisement
01 January 2022

दिल्ली में तेज ओमिक्रोन की रफ्तार, बीते दिन मिले 31 नए केस, संक्रमितों की संख्या 350 के पार

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही ओमिक्रोन वेरिएंट के नए मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में महाराष्ट्र के बाद देश में ओमिक्रोन मामलों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। बीते दिन 31 नए मामलों के साथ नए वेरिएंट के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 350 की संख्या पार पहुंच चुका है। जानें अन्य राज्यों के हालात-

बीते 24 घंटे में राजधानी में 1 हजार 796 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। बता दें कि 22 मई के बाद एक दिन में दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं। हालांकि इस दौरान किसी की मौत की खबरे नहीं आई हैं।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,431 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 454 और 351 मामले हैं। ओमिक्रोन के 1,431 मरीज़ों में से 488 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 15 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन की तैयारियां जोरों से चल रही है। इस दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने 1,000 से ज़्यादा सेंटर तैयार किए हैं, हमारे पास 3 लाख वैक्सीन प्रतिदिन लगाने की क्षमता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली में ओमिक्रोन, कोरोना वायरस, दिल्ली मे कोरोना, Omicron, Corona virus in Delhi, Corona in Delhi
OUTLOOK 01 January, 2022
Advertisement