Advertisement
27 July 2017

यूपी: धोखाधड़ी के आरोप में भाजपा विधायक अनुराग सिंह के खिलाफ केस दर्ज

यूपी: धोखाधड़ी-गबन के आरोप में भाजपा विधायक अनुराग सिंह के खिलाफ केस दर्ज

भाजपा विधायक अनुराग सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ लखनऊ के पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। तीनों पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप है। भाजपा के अनुराग सिंह मिर्जापुर से विधायक हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने फिलहाल इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही इस बारे में अधिक जानकारी मुहैया कराई जाएगी।


Advertisement

 

TAGS: FIR registered, against BJP MLA Anurag Singh, two others, Lucknow
OUTLOOK 27 July, 2017
Advertisement