Advertisement
01 August 2015

पानी-पानी दक्षिणी बंगाल, रेल-सड़क सब बंद

पीटीआइ

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 133.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है और रविवार तक गंगा से सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

इसमें कहा गया है कि कोमेन चक्रवात गुरुवार को बांग्लादेश पहुंचा था और अब भी आंशिक रूप से यहां बना हुआ है। यह कमजोर होकर विक्षोभ में बदल गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इसका रुख पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर है और यह धीरे-धीरे कमजोर होकर एक निम्न दाब क्षेत्र के रूप में बदल रहा है। बंगाल के कई दक्षिणी क्षेत्र के जिलों जैसे कि हावड़ा, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर में बाढ़ जैसे हालात हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों में यहां भारी वर्षा हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बताया था कि विकट मौसम परिस्थितियों के कारण 39 लोगों की जान चली गई है जबकि लगभग सात लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। उत्तरी और दक्षिणी कोलकाता में कई सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

TAGS: राज्य, बंगाल, मौसम, बाढ़, चक्रवात, कई मरे, लाखों प्रभावित, ममता बनर्जी, State of Bengal, weather, floods, cyclone, many dead, millions affected, Mamata Banerjee
OUTLOOK 01 August, 2015
Advertisement