Advertisement
21 June 2024

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 36 की मौत; 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही और कई जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ से 36 लोग जान गंवा चुके हैं।

गुरुवार शाम तक की रिपोर्ट के मुताबिक कोपिली, बराक और कुशियारा समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही थीं।

अधिकारियों ने कहा, "19 जिलों - बजाली, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, कछार, दर्रांग, गोलपारा, हैलाकांडी, होजई, कामरूप, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सालमारा, तामुलपुर और उदलगुरी में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। "

Advertisement

राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ आ गई है।

असम के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, और अगले कुछ दिनों में राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ-साथ बारिश का भी अनुमान लगाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि करीमगंज बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, इसके बाद दरांग और तामुलपुर आए।

इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफ़ान में मरने वालों की संख्या 36 तक पहुंच गई है।

100 से अधिक राहत शिविर खोले गए हैं, जिनमें 14,000 से अधिक प्रभावित लोग शरण ले रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिलों में बाढ़ के पानी से कई तटबंध, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Assam floods, 4 lakh people, affected, 36 dead
OUTLOOK 21 June, 2024
Advertisement