Advertisement
02 July 2021

तिहाड़ जेल से रिहा हुए इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर जोरदार स्वागत

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओपी चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा पूरी होने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। इस दौरान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में उन्हें 10 साल की सजा हुई थी।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला आज लगभग सुबह 9.30 बजे अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। यहां कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर दस्तखत किए। इस दौरान उनके पोते कर्ण चौटाला उनके साथ रहे। 

तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए। दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर भारी तादाद में इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने पहुंचे। 

TAGS: तिहाड़ जेल, इनेलो सुप्रीमो, ओम प्रकाश चौटाला, हरियाणा, Former cm Om Prakash Chautala, Delhi's Tihar Jail, Haryana
OUTLOOK 02 July, 2021
Advertisement