30 April 2021
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, सांस लेने में कठिनाई
FILE PHOTO
शिमलाः हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कोरोना की जंग जीत लेने के बाद आज उनकी तबीयत बिगड़ी गई। आज की उन्हें मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शिमला में उनके घर लाया गया था जहां उनकी तबीयत बिगड़ गया। सांस लेने में दिक्कत के चलते वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी ले जाया गया है। वहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे और ऑक्सीजन का बंदोबस्त किया गया है।
कोविड-19 के संक्रमण के चलते वीरभद्र सिंह को मैक्स अस्पताल मोहाली में दाख़िल करवाया गया था। 86 वर्ष के वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे हैं और डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे। हिमाचल की राजनीति में उनका खास स्थान है। प्रदेश में कांग्रेस उनके चेहरे पर कई चुनाव लड़ चुकी है व जीत भी हासिल कर चुकी है।