Advertisement
06 October 2024

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को ब्लड शुगर संबंधी जटिलताओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्हें शनिवार रात करीब 9 बजे जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्व सीएम के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि ब्लड शुगर कम होने और चक्कर आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। टाटा मेन हॉस्पिटल के जीएम डॉ. सुधीर राय ने पीटीआई को बताया कि सोरेन की हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।

एक्स पर एक पोस्ट में सोरेन ने कहा कि उनके लिए चिंता की कोई बात नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मैं आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित 'मांझी परगना महासम्मेलन' में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होऊंगा। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। मैं जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर आप सभी के बीच आऊंगा।"

67 वर्षीय सोरेन अगस्त में झामुमो पर "अनादर" और "अपमान" का आरोप लगाते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे।

हेमंत सोरेन के इस्तीफे और उसके बाद धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

उन्होंने 3 जुलाई को पद छोड़ दिया, जिससे जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन की कुर्सी पर वापसी का रास्ता साफ हो गया।

TAGS: Jharkhand, former cm, champai soren, hemant soren, jmm, bjp, hospital
OUTLOOK 06 October, 2024
Advertisement