Advertisement
17 June 2024

झारखंड के चाईबास में मुठभेड़ के दौरान चार नक्सली मारे गए, दो गिरफ्तार

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों ने चार नक्सली मारे गए और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने सोमवार को कहा।

मारे गए चार नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सब जोनल कमांडर के साथ ही एक एरिया कमांडर भी शामिल है।

गिरफ्तार दोनों नक्सलियों में एक एरिया कमांडर भी शामिल है। पुलिस ने अलग-अलग कैलिबर की राइफलें भी बरामद कीं। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Advertisement

इससे पहले शनिवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान कम से कम आठ नक्सली मारे गए और एक जवान की जान चली गई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सफल ऑपरेशन के लिए सुरक्षाकर्मियों को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Naxalites killed, naxal attack, jharkhand, chaibas, arrested
OUTLOOK 17 June, 2024
Advertisement