Advertisement
02 May 2016

मालदा में बम बनाते हुए चार लोगों की मौत

 

पुलिस अधीक्षक सैयद वकार रजा ने बताया कि बीती रात वैष्णव नगर थानांतर्गत जौनपुर गांव में करीब एक बजे गियासु शेख के मकान में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 

Advertisement

मृतकों की पहचान कलाम शेख (35), सीमू शेख (28), सरूप शेख (35) और आलम शेख (30) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में स्थानीय गुंडे शामिल थे।गियासु फरार है।

TAGS: मालदा, बांग्लादेश, गांव, विधानसभा, बम
OUTLOOK 02 May, 2016
Advertisement